आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलटी, 23 लापता
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। गोदावरी नदी में 40 लोगों को लेकर जा रही नाव पलटने से 17 लोगों को सुरक्षित निकाल दिया गया है, 23 लोग अभी भी लापता है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए कहा है।

नाव पलटने से लापता लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले की घटना है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव 40 लोगों को लेकर कोंडामांडालू से राजामुंदरी जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ है। लगभग 5 बजे देवपत्तनम ब्लॉक के मंटूर गांव के पास ऑवरटर्न के दौरान नाव पलट गई। वहीं, दो महिलाओं समेत 10 लोग नदी के तट तैरते हुए देखे गए हैं।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तत्काल बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने बचाए गए सभी लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए भी कहा है। रामचोडवरम के विधायक वंताला राजेश्वरी भी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications