काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्रेस कोड लागू, बिना साड़ी पहने नहीं मिलेगा दर्शन
वाराणसी। विश्व में अपने मानकों के लिए प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में विदेशी सैलानी दर्शन करने आते हैं लेकिन अब उन्हें यहां दर्शन करने के लिए दस बार सोचना होगा क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर में विदेशी महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।
अब विदेशी महिलाएं मंदिर के अंदर साड़ी ही पहनकर कदम रख सकती हैं अब वो हाफ पैंट, कैप्री या मिनी स्कर्ट पहनकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर पायेंगी। उन्हें दर्शन करने से पहले मंदिर के चेंजिग रूम में साड़ी पहननी होगी।
ऐसा मंदिर परिसर ने विदेशी महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ही किया है क्योंकि हर रोज करीब 3000 विदेशी महिलाएं मंदिर में दर्शन करने आती हैं लेकिन पिछले काफी समय से स्थानीय संगठनों ने मोर्चा खोला हुआ है क्योंकि विदेशी महिलाएं के कपड़े काफी अश्लील होते हैं जिसके कारण कोई अप्रिय घटनाएं जन्म ना लें इसलिए मंदिर परिसर ने विदेशी महिलाओं पर ड्रेस कोड दे दिया है।













Click it and Unblock the Notifications