विधानसभाओं के चुनाव परिणाम डालेंगे राष्ट्रीय राजनीति पर असर

सबसे ज्यादा असमंजस दिल्ली को लेकर है जहां महज एक वर्ष पुरानी आम आदमी पार्टी (आप) के बारे में अनुमान है कि इसने भाजपा और कांग्रेस दोनों के मतों में सेंध लगाई है। इस लिहाज से यहां त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई गई है। इस सबके बावजूद कांग्रेसी खेमे में अभी तक उम्मीद का दिया जल रहा है। पार्टी में सर्वे से इतर परिणाम आने की आस जिंदा है, लेकिन उसके इस आशावाद का यथार्थ होना धूमिल ही लगता है। ये चुनाव यद्यपि राज्यों के हैं, लेकिन तब भी देश की राजनीति पर इसके परिणाम का असर को टाला नहीं जा सकता।
सत्ता की लड़ाई में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन आमने-सामने है। उम्मीद के मुताबिक परिणाम आने पर भाजपा के अति महत्वाकांक्षी नेता और प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को और ज्यादा ताकत देने वाला साबित होगा। इसके मुकाबले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झटका देने वाला साबित होगा। पांचवें राज्य मिजोरम में भी चुनाव हुए हैं और वहां सोमवार को मतगणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications