अब चार राज्यों में एक साथ नहीं होंगे विस चुनाव

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सियासी गलियारों में तैयारियां ज़ोरों पर शुरु हो गई हैं, पर यहां एक साथ चुनाव नहीं करवाए जाने की चर्चा है। चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे।

poll delay ec

महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना है, वहीं दो अन्य राज्यों जम्मू-कश्मीर और झारखंड में दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत में चुनावों को अंजाम दिया जा सकता है।

पढ़ें- राहुल ने हराया चुनाव
उच्च सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी टाइमटेबल पर काम कर रहा है और सितंबर के मध्य तक इसकी घोषणा संभव है। इस प्लान के पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

तो क्या चल रहा है-
दरअसल सुरक्षा बल की तैनाती को लेकर गृह मंत्रालय और आयोग के बीच गंभीर मुलाकात का दौर चल रहा है। 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर को खत्म होगा।

चुनाव कार्यक्रम को इस प्लान पर आधार‍ित रखा जाएगा कि महाराष्ट्र में चल रहे दस दिन का गणेश पर्व और उसके बाद तीन अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र और दशहरा उत्सव के साथ इसका टकराव न हो।

पिछले चुनावों के दौरान जम्मू-कश्मीर में सात चरणों में चुनाव हुए थे जबकि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे। हालांकि इस पर अभी घोषणा होना बाकी है कि आयोग किस-समयकाल में चुनाव करवाने को उपयुक्त समझता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+