बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कब होंगे विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक एक चरण और असम में दो से तीन चरणों में चुनाव कराने का प्‍लान है। इस संबंध में चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम फैसला 15 फरवरी के बाद लिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक चुनाव अयोग के शिर्ष अधिकारी जल्द ही तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का दौरा कर सकते हैं। बंगाल और असम का दौरा वह पहले ही कर चुके हैं।

बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कब होंगे विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee बोलीं- अगर दंगे चाहते हैं तो BJP को दें वोट | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है और इससे पहले अप्रैल में यहां चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में एक टीम 10-11 फरवरी को तमिलनाडु का दौरा करेगी। यह टीम 12 फरवरी को पुडुचेरी और 13-14 फरवरी को केरल के दौरे पर जाएगी।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्‍यमंत्री हैं। वहीं केरल में पिनराई विजयन की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। असम में सर्वानंद सोनवाल मुख्‍यमंत्री है और बीजेपी की सरकार है। वहीं पुडुचेरी में नारायणसामी के मुख्यमंत्रित्व में कांग्रेस की सरकार है। मालूम हो कि तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294, असम में 126, पुडुचेरी में 30 और केरल में 140 सीटों पर चुनाव होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+