असम चुनाव परिणाम 2021: अब तक के रुझानों के हिसाब से जीत की दहलीज पर भाजपा
हाल ही में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
दिसपुर, 2 मई। हाल ही में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। ताजा रुझानों के अनुसार असम में बीजेपी 76, कांग्रेस 48 और 2 सीटों पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक किसी भी सीट पर किसी भी उम्मीदवार की हार-जीत घोसित नहीं हुई है, लेकिन रुझानों के अनुसार भाजपा असम में एक बार फिर सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

Recommended Video
असम में इस बार कुल तीन चरणों में मतदान हुआ था। राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर 82.04 फीसदी वोट डाले गए। असम में पिछले पांच सालों से भाजपा सत्ता में थी और सर्वानंद सोनेवाल असम के मुख्य मंत्री थे। असम में भाजपा ने चुनावों के दौरान पार्टी का कोई मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं रखा। पार्टी ने केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा।
यह भी पढ़ें: चुनाव परिणाम 2021: 5 राज्यों में सुबह 9 बजे तक का रुझान, पश्चिम बंगाल में खेला शुरू
असम में नागरिकता संशोधन एक्ट और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन इस बार के चुनावों में अहम मुद्दा रहा। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इन मुद्दों को चुनावों के दौरान जोर-शोर से उठाया। वहीं चुनावी पंडितों द्वारा भी कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस को इन मुद्दों पर फायदा मिल सकता है।

लेकिन फिलहाल के रुझान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। भाजपा ने असम में इस बार असम गण परिषद, यूपीपीएल, जीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, वहीं कांग्रेस ने एआईयूडीएफ, बीपीएफ, सीपीआई(एम), सीपीआई, और सीपीआई(एमएल) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। रुझानों में भाजपा कांग्रसे से कहीं आगे चल रही है। हालांकि ये अभी रुझान हैं। असली परिणाम के लिए अभी हमें इंतजार करना होगा।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications