चुनाव परिणाम 2021: 5 राज्यों में सुबह 9 बजे तक का रुझान, पश्चिम बंगाल में खेला शुरू

नई दिल्ली, 2 मई: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती के रुझान आने लगे हैं। इन पांचों जगहों पर सुबह 8 बजे से ही मतगणना चल रही है। अभी तक के रुझानों से पता चल रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी टीएमसी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। वहां की 294 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 292 पर ही चुनाव करवाए गए हैं। केरल के रुझान से पता चल रहा है कि वहां की परंपरा टूटने वाली है और एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक ही एलडीएफ फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है। तमिलनाडु में अभी शुरुआती रुझान हैं, लेकिन वहां जरूर सत्ता में उलठफेर के संकेत मिल रहे हैं। असम की 126 सीटों में भी अभी तक भाजपा और कांग्रेस गठबंधन में तगड़ी फाइट होती नजर आ रही है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अभी तक के रुझानों से लग रहा है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं हो पाएंगे। क्योंकि, यहां एनडीए और यूपीए गठबंधन में कांटे का संघर्ष मालूम पड़ रहा है। हम आपको फिर बता दें कि ये मात्र सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और आंकड़ों में भारी उलटफेर की गुंजाइश बनी हुई है।

Chunav Results 2021 :Counting continues in 5 states, BJP-TMC in West Bengal in a tough fight till 9 am

सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी 58 और भाजपा 55 सीटों पर आगे थी। तमिलनाडु की 234 सीटों में से जितने के रुझान मिले हैं उनमें डीएमके की अगुवाई वाला गठबंधन 41 और सत्ताधारी एआईएडीएमके गठबंधन 24 सीटों पर बढ़त बना चुका था। केरल की 140 सीटों में से रुझानों में एलडीएफ 70 और यूडीएफ 48 सीटों पर आगे चल रहे थे। असम की 126 सीटों में से भाजपा गठबंधन जरूर कांग्रेस के महाजोत से आगे है। यहां मुकाबला 21 और 11 का चल रहा है। पुडुचेरी 30 सीटों में जितने के रुझान मिले हैं उसमें फिलहाल एनडीए आगे हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+