जींस पहनी लड़की को दुकानदार ने निकाला, कहा- सामान लेना है तो बुर्का में आया कर बेशर्म
जींस पहनी लड़की को दुकानदार ने निकाला, कहा- सामान लेना है तो बुर्का पहनकर आ बेशर्म
गुवाहाटी, 1 नवंबर: असम के विश्वनाथ जिले में एक लड़की के साथ दुकान मालिक ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उसे अपने स्टोर से बाहर निकाल दिया। लड़की का दावा है जींस पहने होने की वजह से उसके साथ ये अभद्रता की गई। लड़की जींस पहनकर स्टोर पर ईयरफोन लेने पहुंची थीं। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

बेपर्दा घूमने को कहा बेशर्म
ये घटना बिश्वनाथ चरियाली में एक मोबाइल फोन एक्सेसरीज स्टोर में हुई, जहां लड़की एक ईयरफोन खरीदने गई थी। दुकान के मालिक नूरुल अमीन ने उसको इसलिए ईयरफोन देने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने जींस पहनी हुई थी। स्टोर के मालिक ने सामान देने से मना करने के बाद लड़की पर कथित तौर पर बेपर्दा घूमने (बुर्का ना पहनने) के लिए तानाकशी भी की गई। उसने लड़की को बेशर्म करते हुए दुकान से बाहर कर दिया।

दुकानदार ने कहा- मेरे बच्चों को भी बिगाड़ेगी
पीड़ित लड़की ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, जब मैं दुकान पर पहुंची तो मालिक जो एक बुजुर्ग व्यक्ति है, ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मुझे कहा कि यहां ऐसे बेशर्मों को सामान नहीं मिलेगा और दोबारा यहां मत आना। आरोपी बुजुर्ग ने कहा कि अगर मैं जींस में आती हूं, तो इसका उसके परिवार पर गलत असर पड़ेगा क्योंकि उसकी बेटियां बुर्का या हिजाब पहनती है। लड़की का कहना है कि जब उसको ये सब कहा गया और दुकान से बाहर किया गया तो दुकानदार के परिवार के किसी भी सदस्य ने उसे रोका नहीं।

पुलिस तक पहुंचा मामला, गिरफ्तारी
लड़की ने आगे बताया, दुकान से मैं सीधे घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरा मामला बताया। इस पर उसके पिताउसके साथ दुकान पर शिकायत करने आएलेकिन उस व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने मेरे पिता के साथ मारपीट की। बुजुर्ग व्यक्ति के दो बेटों ने भी मेरे पिता के साथ दुर्व्यवहार किया और हमला किया। लड़की का कहना है कि इसके बाद वो पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि वो मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications