असम: चलती ट्रेन में छात्रा की हत्या में संदिग्ध का स्कैच जारी

गुवाहाटी। असम के शिवसागर जिले में ट्रेन के भीतर 21 साल की छात्रा की हत्या के मामले में संदिग्ध का स्कैच पुलिस ने जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि इसी ने छात्रा की हत्या की है। शिवसागर की 21 साल की राधा कुमारी का शव शिवसागर जिले के सिमलुगुरि स्टेशन पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मिला था। राधा की गमछा से गला दबाकर हत्या की गई थी।

 गुवाहाटी। असम के शिवसागर जिले में ट्रेन के भीतर 21 साल की छात्रा की हत्या के मामले में संदिग्ध का स्कैच पुलिस ने जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि इसी ने छात्रा की हत्या की है। शिवसागर की 21 साल की राधा कुमारी का शव दूसरा शव शिवसागर जिले के सिमलुगुरि स्टेशन पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मिला था। राधा की गमछा से गला दबाकर हत्या की गई थी। असम के कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रही 21 साल की छात्रा की लाश न्यू तिनसुकिया-रंगिया एक्सप्रेस के उस कंपार्टमेंट के टॉयलेट से मिली, जो ट्रेन में खासतौर पर दिव्यांगों के लिए लगाया गया था। लड़की ने बीस मिनट पहले ही शिवासागर स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी और वो गोलाघाट में अपने अंकल से मिलने जा रही थी। मृतका की मां ने बताया कि लड़की के पास दस हजार रुपए थे और वो नया मोबाइल खरीदने जा रही थी। खून से सने लड़की के अर्धनग्न शव को देखकर संदेह जताया जा रहा है कि उसके साथ चलती रेलगाड़ी में पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई। असम में 24 घंटे में दो महिलाओं के शव ट्रेन में मिले हैं। मंगलवार को राधा का शव मिलने के बाद बुधवार को डिबरुगढ़ की 48 साल की लालिमा देवी का शव अवध-असम एक्सप्रेस की टॉयलेट में मिला था। महिला का शव जोरहाट जिले के मरियानी स्टेशन पर दोपहर ढाई बजे मिला। लालिमा की भी गमछे से ही गला दबाकर हत्या की गई है। दोनों ही शवों के गलों में असम का पारंपरिक गमछा लिपटा मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि दोनों केसों में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

असम के कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रही 21 साल की छात्रा की लाश न्यू तिनसुकिया-रंगिया एक्सप्रेस के उस कंपार्टमेंट के टॉयलेट से मिली, जो ट्रेन में खासतौर पर दिव्यांगों के लिए लगाया गया था। लड़की ने बीस मिनट पहले ही शिवासागर स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी, वो गोलाघाट जा रही थी। मृतका की मां ने बताया कि लड़की के पास दस हजार रुपए थे और वो नया मोबाइल खरीदने जा रही थी। खून से सने लड़की के अर्धनग्न शव को देखकर संदेह जताया जा रहा है कि उसके साथ चलती रेलगाड़ी में पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई।

असम में 24 घंटे में दो महिलाओं के शव ट्रेन में मिले हैं। मंगलवार को राधा का शव मिलने के बाद बुधवार को डिबरुगढ़ की 48 साल की लालिमा देवी का शव अवध-असम एक्सप्रेस की टॉयलेट में मिला था। महिला का शव जोरहाट जिले के मरियानी स्टेशन पर दोपहर ढाई बजे मिला। लालिमा की भी गमछे से ही गला दबाकर हत्या की गई है। दोनों ही शवों के गलों में असम का पारंपरिक गमछा लिपटा मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि दोनों केसों में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+