असम झड़प: पुलिस के सामने गोली से घायल प्रदर्शनकारी को लात से मारता रहा फोटोग्राफर, हुआ गिरफ्तार

गुवाहाटी, 23 सितंबर: असम के दरांग जिले के ढोलपुर गोरुखुटी में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ, जहां सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस टीम और लोगों में भिड़ंत हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई, जबकि 9 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए जा रहे। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक फोटोग्राफर घायल व्यक्ति को लात से मारता हुआ दिख रहा है। जिसको बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Recommended Video

    Assam Violence: Protestor संग मारपीट करने वाला Photographer गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    asaam

    वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जमीन पर लेटा दिखाई दे रहा है, तभी वहां पर फोटोग्राफर पहुंचता है और उसके ऊपर कूद जाता है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विजय शंकर बनिया के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय एक पेशेवर फोटोग्राफर है। उसे जिला प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में निष्कासन अभियान का दस्तावेजीकरण करने के लिए काम पर रखा गया था।

    वीडियो में दिख रहा कि एक स्थानीय नागरिक पुलिस को ओर लाठी लेकर आ रहा था। जिस पर जवानों ने उसके सीने पर गोली मारी। इससे वो घायल होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद आरोपी विजय वहां पर पहुंचा और उसने बर्बरता की। हालांकि अभी तक ये नहीं साफ हो पाया है कि जब विजय ने जमीन पर पड़े शख्स को लात से मारा, तो वो जिंदा था या नहीं। घटना के वक्त वहां पर बहुत से पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका।

    सीएम ने कही ये बात
    हिंसा के वक्त अकेला शख्स लाठी लेकर पुलिस की ओर आ रहा था, जबकि वहां पर बहुत से जवान तैनात थे। ऐसे में पुलिस के गोली चलाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने न्यायिक जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जांच में अगर कोई भी उल्लंघन सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+