असम में अल कायदा से जुड़े 34 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 26 अगस्त। असम पुलिस ने अल कायदा से जुड़े 34 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने बताया कि अल कायदा से जुड़े 34 से अधिक लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। असम पुलिस इस तरह के षड़यंत्र को सफल नहीं होने देगी। यहां कुछ सैना कैंप को भी बांग्लादेश द्वारा सेट अप किया गया है। कुछ नए ग्रुप तेजी से प्रदेश में बढ़ रहे हैं और यह ये युवाओं को कट्टर बनाने का काम कर रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि असम में अलग तरह के मदरसा ग्रुप हैं। कुछ नए ग्रुप काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका फायदा उठा रहे हैं। यह षड़यंत्र असम के बाहर रचा जा रहा है।

डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने कहा कि पुलिस ने 34 से ज्यादा अल कायदा से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. राज्य में बढ़ रहे आतंकी संगठनों को रोकने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वह अल कायदा के हैं। हम इन लोगों की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। यही नहीं असम में मदरसों के अलग-अलग समूह हैं जिनका ये आतंकी संगठन लाभ ले रहे हैं। बांग्लादेश में बैठक देश में साजिश रची जा रही थी। ये लोग युवाओं को उकसा रहे हैं और उनमे कट्टरता फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications