असम के मंत्री ने त्रिपुरा के सीएम को बांग्लादेश भेजने की धमकी दी

बता दें कि असम और त्रिपुरा में अगले साल 2018 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी बनाया है जिसके बाद से वो आक्रामक हो गए हैं। हेमंत बिस्वा सरमा ने त्रिपुरा के सीएम मणिक सरकार को बांग्लादेश भेजने की धमकी दी है। सरमा ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के बाद मणिक सरकार को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। हेमंत बिस्वा सरमा ने मणिक सरकार पर राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमले को लेकर भी निशाना साधा है।

असम के मंत्री ने त्रिपुरा के सीएम को बांग्लादेश भेजने की धमकी दी

उन्होंने कहा कि अगर माणिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले नहीं रोक पाए तो राज्य विधानसभा चुनाव के बाद शर्मा उन्हें बांग्लादेश भेज देंगे। विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे असम के स्वास्थ्य मंत्री माणिक सरकार पर गुरुवार को जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम सरकार विपक्षी पार्टियों के समर्थकों के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं का मर्डर करने वाले अपराधियों को समर्थन दे रही है।

बता दें कि असम और त्रिपुरा में अगले साल 2018 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नागालैंड और त्रिपुरा दो ऐसे राज्य हैं जहां देश के 19 राज्यों में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी को देखते हुए भाजपा ने अभी से इन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

गौरतलब है कि नागालैंड में इस नागा पीपुल्स फ्रंट की सरकार की है। वहीं त्रिपुरा में 1998 से ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) सत्ता में काबिज हैं। वहां मणिक सरकार बीते 19 सालों से मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+