असम-मेघालय सीमा विवाद: वेस्ट जयंतिया हिल्स पर फायरिंग, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के दौरान आज यानी मंगलवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई।
Assam Meghalaya Border Dispute: असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के दौरान आज यानी मंगलवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई। यह फायरिंग मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स के मुक्रोह गांव में हुई है। मोकाइयाव के विधायक नुजोरकी सुनगोह ने बताया कि घटना के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हो गए हैं।

हालांकि स्थानीय विधायक नुजोरकी सुनगोह ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने गोलीबारी में मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की मुकरोह यूनिट ने कहा कि इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। छात्रों के मुताबिक फायरिंग की घटना तड़के तीन बजे के करीब की है।
एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
फायरिंग की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो गुटों के बीच मारपीट हो रही है। एक समूह में राइफलों से लैस पुलिसकर्मी भी हैं और भीड़ के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेघालय के एक स्थानीय व्यक्ति को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है कि पुलिस ने अपनी राइफलें निकाल ली हैं। कुछ ही सेकेंड में फायरिंग शुरू हो गई जिससे लोग जान बचाकर भागने लगे।
यह भी पढ़ें- मेघालय सीएम कोनराड संगमा के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण आपात लैंडिंग, Video किया पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications