असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, 22 जिलों के 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी, सितंबर 02: असम में मानसूनी बाढ़ की स्थिति बुधवार को और भी बदतर हो गई। राज्य के 34 में से 22 जिलों में 6.47 लाख से अधिक लोग इस भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने मजुली और बारपेटा जिलों में दो और लोगों के डूबने की सूचना दी। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। वहीं काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व का 70 फीसदी इलाका जलमग्न है। बाढ़ के कारण 13 जानवरों की मौत, 3 जानवरों को बचाया गया।

Assam floods wreak havoc, 5 killed, over 6 lakh people affected in 22 districts

एएसडीएमए के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, जहां 1,10,731 लोग प्रभावित हुए हैं। दरांग जिले (1,08,271 लोग प्रभावित), लखीमपुर (1,03,768 लोग प्रभावित), गोलाघाट ( लगभग एक लाख), मोरीगांव (59,393), और माजुली (52,461) लोग बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि लगभग 39,500 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गई है और 1,300 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ पीड़ितों को आश्रय देने के लिए 10 जिलों में 85 राहत शिविर बनाए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 648 बच्चों सहित 3,584 लोगों ने शिविरों में शरण ली है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में इस हद तक बाढ़ आ गई है कि गोलाघाट, नगांव, सोनितपुर, विश्वनाथ और कार्बी आंगलोंग जिलों में फैले इसके 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, जिससे कुछ जंगली जानवर मारे गए हैं।

पार्क के अधिकारियों ने बताया कि इस बाढ़ में आठ हॉग डियर, दो दलदली हिरण और एक लंगूर मारे गए। वन्यजीव पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वर्तमान में एक गैंडे के बछड़े की देखभाल कर रहा है जिसे बचाया गया था। बाढ़ से पॉट्री सहित 4.45 लाख से अधिक घरेलू जानवर प्रभावित हुए हैं। बोंगाईगांव, दरांग बरपेटा, चिरांग, गोलपारा, जोरहाट, गोलाघाट, बिश्वनाथ, मोरीगांव, शिवसागर और कोकराझार में बाढ़ के पानी से पुल, तटबंध, स्कूल और अन्य सार्वजनिक और निजी व्यवसाय के स्थान जैसे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

एएसडीएमए बुलेटिन ने धेमाजी, डिब्रूगढ़, बारपेटा, बोंगाईगांव, कामरूप, मोरीगांव और नलबाड़ी जिलों में व्यापक क्षरण का भी उल्लेख किया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, डिब्रूगढ़, जोरहाट, सोनितपुर, गोलपारा, कामरूप और धुबरी जिलों में ब्रह्मपुत्र सामान्य से गंभीर बाढ़ की स्थिति में बह रहा है। साथ ही ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां बारपेटा में बेकी नदी, सोनितपुर में जिया भराली, धुबरी में संकोश, लखीमपुर जिलों में सुबनसिरी सामान्य से गंभीर बाढ़ की स्थिति में बह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+