Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assam Election 2026: 'जन आशीर्वाद यात्रा' के साथ BJP का चुनावी शंखनाद, जानें क्या है हिमंत का मास्टर प्लान

Assam Election 2026: असम में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 28 फरवरी से शुरू हो रही 'जन आशीर्वाद यात्रा' महज एक जनसंपर्क अभियान नहीं, बल्कि राज्य की 126 सीटों पर जीत दर्ज करने का एक ब्लूप्रिंट है।

यह यात्रा न सिर्फ पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी, बल्कि इसके जरिए बीजेपी असम के उन वर्गों को साधने की कोशिश करेगी, जो हर चुनाव में सत्ता की चाबी माने जाते हैं आदिवासी समुदाय, चाय बगान के किसान-मजदूर और महिलाएं।

assam-election-2026

BJP Jan Ashirwad Yatra: 28 फरवरी से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा

बीजेपी की असम इकाई के अनुसार, जन आशीर्वाद यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य के 34 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। यात्रा का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र के गुप्तेश्वर देवालय से करेंगे। उद्घाटन के दिन यात्रा ढेकियाजुली, बारसोला, तेजपुर, नादुआर और रोंगापारा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

दूसरे चरण में मोरीगांव, नगांव, गोहपुर, बिहपुरिया, धेमाजी, जोनाई, तिंगखोंग, नाहरकटिया, गोलाघाट, डिगबोई, तिनसुकिया, नलबाड़ी और रंगिया जैसे अहम इलाकों को शामिल किया गया है। जिन क्षेत्रों से यात्रा सीधे नहीं गुजरेगी, वहां जन आशीर्वाद सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि यात्रा प्रतिदिन करीब 70-80 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और रोजाना लगभग एक लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

BJP Master Plan 126 Seats: असम चुनाव में बीजेपी का मास्टर प्लान क्या है?

भाजपा ने इस चुनाव के लिए 'डेमोग्राफी और डेवलपमेंट' (Demography and Development) का नारा दिया है। पार्टी का मुख्य फोकस उन वर्गों पर है जो असम की राजनीति की दिशा तय करते हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जन आशीर्वाद यात्रा बीजेपी के उस मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी 2026 में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है। इस यात्रा का फोकस सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति भी है।

आदिवासी समुदाय पर खास फोकस

असम की राजनीति में आदिवासी वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। बीजेपी पिछले कुछ वर्षों में आदिवासी कल्याण योजनाओं, वन अधिकार, आवास, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आदिवासी बहुल इलाकों में रुककर सरकार की योजनाओं को गिनाया जाएगा और यह संदेश देने की कोशिश होगी कि बीजेपी ही आदिवासी समाज की असली हितैषी है।

चाय बगान के किसानों और मजदूरों को साधने की रणनीति

असम की चाय बगान बेल्ट को चुनावी दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। बीजेपी यहां न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा, आवास और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पार्टी सीधे चाय बगान मजदूरों से संवाद करेगी और यह भरोसा दिलाने की कोशिश होगी कि अगली सरकार में उनके लिए और बड़े फैसले लिए जाएंगे।

महिलाओं को साधने पर जोर

बीजेपी की रणनीति में महिलाएं इस बार केंद्र में हैं। 'ओरुणोदय योजना', मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वयं सहायता समूहों को दिए गए प्रोत्साहन को पार्टी महिला सशक्तिकरण की मिसाल के तौर पर पेश करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के मंचों से महिला लाभार्थियों की कहानियां साझा कर भावनात्मक जुड़ाव बनाने की कोशिश की जाएगी।

मोदी फैक्टर और युवा वोटर्स पर नजर

बीजेपी ने अपनी रणनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी केंद्र में रखा है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, पीएम मोदी 13 और 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे। इसके अलावा 15 मार्च को गुवाहाटी में एक बड़ी रैली प्रस्तावित है, जिसमें करीब एक लाख युवा मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इससे साफ है कि बीजेपी युवा वोटर्स को भी अपने पक्ष में मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

चुनावी माहौल में बढ़ेगी गर्मी

असम में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। ऐसे में जन आशीर्वाद यात्रा को बीजेपी की चुनावी बिगुल की तरह देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस यात्रा के जरिए बीजेपी एक साथ संगठन को सक्रिय करेगी, सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी और जातीय-सामाजिक समीकरणों को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा असम चुनाव 2026 से पहले बीजेपी की एक संतुलित लेकिन आक्रामक रणनीति का संकेत देती है, जिसमें विकास, पहचान और भरोसे तीनों को साधने की कोशिश साफ नजर आती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+