कांग्रेस हाईकमान ने विधायक राजदीप को किया निष्कसित, पार्टी विरोधी काम करने का आरोप
नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने असम में विधायक राजदीप गोवाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिस वजह से अगले 6 साल तक के लिए उनको निष्कासित किया गया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस कदम से अन्य विधायक अनुशासन में रहेंगे।

एआईसीसी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के मुताबिक गोवाला असम के बराक घाटी के लखीपुर से विधायक थे। उन पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगा था। जिसकी जांच के बाद पार्टी ने ये कदम उठाया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस निष्कासन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अगले छह साल तक वो कांग्रेस को दोबारा ज्वाइन नहीं कर सकेंगे।
आपको बता दें कि बीजेपी नेता और असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि जब राज्यसभा चुनाव होंगे, तब कांग्रेस विधायक गोवाला कई अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। साथ ही उनके प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। इसके बाद ही कांग्रेस ने इस मामले की जांच शुरू की थी। पार्टी की जांच में भी विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए। असम में 2021 की शुरूआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications