असम हिंसा: दरांग में हालात तनावपूर्ण, सीएम ने विपक्ष पर किया पलटवार

दिसपुर, 24 सितंबर: असम के दरांग जिले के ढोलपुर में गुरुवार को पुलिस टीम सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने गई। जिस पर स्थानीय लोग हिंसक हो गए। इसके बाद पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से राज्य सरकार की कार्रवाई पर विपक्ष सवाल उठा रहा था, ऐसे में अब मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी पलटवार किया है। वहीं दूसरी ओर इलाके में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिस वजह से वहां पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया है।

Himanta

सीएम ने कहा कि आप एक वीडियो से राज्य सरकार को नीचा नहीं दिखा सकते हैं। 1983 से वो इलाका हत्याओं के लिए जाना जाता है, नहीं तो आम तौर पर लोग मंदिर की जमीन पर कब्जा नहीं करते। मैंने चारों तरफ अतिक्रमण देखा है। शांतिपूर्ण निष्कासन अभियान पर सहमति बनी, लेकिन किसने उकसाया? उन्होंने आगे कहा कि ये बेदखली अभियान बहुत ज्यादा जरूरी है। ये रातों-रात नहीं हुआ, 4 महीने से चर्चा चल रही थी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की और भूमिहीनों को भूमि आवंटन पर सहमति व्यक्त की। 27,000 एकड़ भूमि का उत्पादक उपयोग किया जाना चाहिए। एक मंदिर भी वहां था, जिस पर भी अतिक्रमण किया गया था।

क्या अभी भी बेदखली अभियान जारी रहेगा? इस सवाल पर सरमा ने कहा कि किसी को इस तरह से 30-40 एकड़ जमीन नहीं आवंटित कर सकते हैं, अन्य कहां जाएंगे? लेकिन हां, मैं उनसे एक बार फिर बात करूंगा, लोगों को बेदखल करते समय पुलिस को शामिल करना महत्वपूर्ण नहीं है। वहीं झड़प के दौरान एक फोटोग्राफर का भी वीडियो वायरल हो रहा, जो घायल शख्स को लात से मार रहा। इस घटना पर सीएम ने कहा कि हमारे 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम इस बात की जांच करेंगे कि कैमरामैन घटनास्थल पर कैसे आया और उसने उस व्यक्ति पर हावी होने की कोशिश क्यों की? हमने मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Assam Violence: Assam में Violent Clashes के विरोध में Congress का प्रदर्शन, Video | वनइंडिया हिंदी

    ये है पूरा मामला?
    पिछले कुछ दिनों से राज्य सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत 4500 बीघा भूमि पर अवैध रूप से रह रहे 800 परिवारों को सोमवार को हटाया गया। इसी अभियान के तहत जब गुरुवार को टीम ढालपुर पहुंची, तो लोग ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए, जिस पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोग पथराव कर रहे थे, जिनको काबू में करने के लिए ये कार्रवाई हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+