असम में बोले राम माधव- जुलाई में जारी होगा NRC, इसके बाद नागरिकता बिल भी आएगा

नई दिल्ली। असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के मुद्दे पर काफी राजनीतिक बवाल मचा था। अब भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है। सिलचर में भाजपा महासचिव राम माधव बोले कि जुलाई के अंत में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) जारी किया जाएगा। नागरिकता (संशोधन) विधेयक भी तब तक आ जाएगा। इन दोनों के आने के बाद, विदेशियों से संबंधित मुद्दे हल हो जाएंगे।

Assam: BJP general secretary Ram Madhav on NRC and Citizenship Bill

एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर सरकार और विपक्षी दल आमने-सामने है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते रहे हैं कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के 'हर एक हिन्दू शरणार्थी' को नागरिकता प्रदान करेगी। पिछले दिनों उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर एनआरपी को लेकर हमला बोला था।

अमित शाह ने एनआरसी पर कहा था कि ममता बनर्जी इसको लेकर लोगों में भ्रम पैदा करने काम कर रही हैं। दोबारा सत्ता में आते ही देश से हर घुसपैठिए को बाहर निकाल फेंकेंगी। उन्होंने कहा था कि हर हिंदू और बौद्ध शरणार्थी को नागरिकता मिले, उनका ये लक्ष्य है।

दरअसल, ममता बनर्जी बीजेपी पर एनआरसी को लेकर हमलावर रही हैं। उनका कहना है कि एनआरसी भारतीय नागरिकों को भी शरणार्थी बना देगा। शाह ने कहा था कि भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन बिल पास करा कर कानून बनाएगी। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी अपनी पूरी शक्ति लगा कर भी इसे रोक नहीं पाएंगी। शाह ने कहा था कि उनकी पार्टी 2020 में सिटिजनशिप (अमेंडमेंट) बिल पास करा लेगी, क्योंकि तब तक उनके मुताबिक राज्यसभा में एनडीए के पास अपना बहुमत होगा।

ये भी पढ़ें: असम लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+