उन्‍नाव: टांय-टांय फिस्‍स हुआ 'सरकार' का सपना, नहीं मिला सोना, बंद होगी खुदाई

ASI finds no gold at Unnao fort, stops excavation.
उन्‍नाव। खजाने की उम्‍मीद में 16 दिनों तक खुदाई चली और उन्‍नाव का डौडिंया खेड़ा अंर्तराष्‍ट्रीय पटल पर आ गया। मगर आज खजाना मिलने की सारी उम्‍मीदें हवा हो गईं और इसके साथ ही शोभन सरकार के सपने टांय-टांय फिस्‍स हो गये। जी हां आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की टीम ने खुदाई बंद करने का फैसला कर लिया है। सीधे शब्‍दों में कहें तो आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को मालूम पड़ चुका है कि जमीन के भीतर कोई खजाना नहीं है और खुदाई का मतलब समय बर्बाद करना है।

वहीं सोने की खुदाई को लेकर पहले तेजी दिखाने वाली सरकार ने भी सोना मिलने को लेकर पलटी मार ली थी। संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच ने कहा था कि डौंडिया खेड़ा में पुरातत्व विभाग सोना नहीं बल्कि 1857 में इस्तेमाल हुए पुराने हथियार खोज रहा है। इतना ही नहीं पुरातत्‍व विभाग भी इस बात पर यह कह कर पर्दा डाल रही थी कि खुदाई में अगर कोई पुरानी चीज मिलती है तो वो भी उनके लिये सोने के बराबर ही होगा। मालूम हो कि साधू शोभन सरकार ने दावा किया था उन्होंने डौंडिया खेड़ा स्थित राजा राव रामबख्श के किले के पास 1000 टन सोना होने का सपना देखा है।

मामला स्थानीय प्रशासन से होते हुए केंद्र तक पहुंचा था। केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आनन-फानन में चिट्ठी लिख मारी थी। इसके बाद पुरातत्व विभाग की टीम छेनी-कुदाल लेकर डौंडिया खेड़ा पहुंच गई थी। दूर-दराज के लोग डौंडिया खेड़ा में तमाशा देखने जमा हो गए थे और खाने-पीने की अस्थायी दुकानों से मेले जैसा माहौल बन गया था। अब जबकि खुदाई में एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है, तो इंतजार है साधु शोभन सरकार के शिष्य और प्रवक्ता स्वामी ओम की प्रतिक्रिया का, जिन्होंने कहा था कि सोना न मिलने की स्थिति में वह सिर कटवाने को भी तैयार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+