गुफा में ध्यान करने पर पीएम मोदी का अशोक गहलोत ने उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में दर्शन के लिए गए थे, इस दौरान उन्होंने यहां पर पूाजा अर्चना और ध्यान किया। पीएम मोदी की यहां की तस्वीरें काफी चर्चा में रही और सोशल मीडिया पर ट्रेंड की। पीएम मोदी के इस दौरे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखा हमला बोला है। गहलोत ने पीएम मोदी की उनकी चुप्पी के लिए तंज कसते हुए कहा कि रोजगार, किसानों का मुद्दा, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति पर शांत रहने वाले पीएम मोदी धर्म और राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाया सवाल
शुक्रवार को पीएम मोदी और अमित शाह ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसपर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि आप इन दोनों लोगों का चेहरा और शरीर के हावभाव को देखिए। पीएम ने पांच साल तक किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया, लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसम जो संदेश दिया गया है वह लोग समझ गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है। आखिर ये लोग मुद्दों पर बात करने से क्यों कतरा रहे थे।

हंसी के पात्र
गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी और शाह हंसी के पात्र बन गए हैं, क्योंकि जो प्रेस कॉन्फ्रेंस इन लोगों ने की है, हर कोई उसकी वजह तलाशने की कोशिश कर रहा है। ये लोग सेना के थके हुए कमांडर की तरह सामने आए, यह बात निश्चित है कि पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं। बता दें कि शाह और मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। शाह ने इस दौरान सरकार के कामकाज का विस्तृत ब्योरा दिया।

पीएम का संदेश
केदारनाथ मंदिर में पूजा करने और गुफा से बाहर निकलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बना, तो उत्तराखंड में सरकार बनी। यहां तीन-चार महीने ही काम किया जा सकता है, हर समय बर्फ रहती है। इस धरती से मेरा एक विशेष नाता रहा है, कल से मैं गुफा में रहने एकांत के लिए चला गया था। उस गुफा से 24 घंटे बाबा दर्शन किए जा सकते हैं। वर्तमान में क्या हुआ मैं उससे बाहर था, अपने आप में था।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications