कांग्रेस में रहकर लालू यादव की मुश्किलें बढाएंगे अशोक चौधरी, ये है सुपर प्लान

सदाकत आश्रम में सोमवार को हुई मारपीट के बाद पत्रकारों से मंगलवार को बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सीपी जोशी पिछले 8 महीनों से उनको प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की साजिश रच रहे थे

नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अशोक चौधरी ने ऐसा प्लान बनाया है जिससे आरजेडी चीफ लालू यादव की मुश्किले बढ़ सकती है। लालू यादव अब वो नहीं कर पाएंगे जैसा चाहते थे। एक तरीके से अशोक चौधरी के प्लान ने लालू के महाप्लान पर पानी फेर दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान के बीच अशोक चौधरी ने इस बात से इनकार किया है कि वह पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में रहकर सीपी जोशी और अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं का मुकाबला करेंगे जो कांग्रेस को हाईजैक करना चाहते हैं। अशोक चौधरी के इस फैसले का प्रभाव लालू यादव पर भी पड़ सकता है।

कांग्रेस में रहकर मुकाबला करूंगा

कांग्रेस में रहकर मुकाबला करूंगा

सदाकत आश्रम में सोमवार को हुई मारपीट के बाद पत्रकारों से मंगलवार को बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सीपी जोशी पिछले 8 महीनों से उनको प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की साजिश रच रहे हैं और कई बार उन पर पद छोड़ने का दबाव बनाया। अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह जब आरजेडी में हुआ करते थे तो पानी पी पीकर कांग्रेस को गालियां दिया करते थे लेकिन कुछ साल पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब वह पुराने कांग्रेसियों को ही कांग्रेस की संस्कृति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

लालू की मुश्किलें बढाएंगे

लालू की मुश्किलें बढाएंगे

बिहार में महागठबंधन से नीतीश कुमार के अगल होने के बाद कांग्रेस और आरजेडी अभी भी साथ है। आरजेडी चीफ लालू यादव के कांग्रेस अध्यत्र सोनिया गांधी से संबंध भी अच्छे हैं। ऐसे में जब लालू परिवार कई आरोपों से घिरा हुआ है तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।ये बात सभी जानते है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष रहते अशोक चौधरी ने लालू की पार्टी का साथ छोड़कर बिहार में अकेले चलने की बात कही थी। लालू ने सोनिया गांधी से अशोक चौधरी की शिकायत भी की थी जिसके बाद अशोक चौधरी को पद गंवाना पड़ा। ऐसे में जब अशोक चौधऱी कांग्रेस में रहकर फाइट करने की बात कर रहे हैं तो इसका असर आरेजडी और कांग्रेस के संबंध पर भी पड़ सकता है।

 अशोक चौधरी ने लगाए ये आरोप

अशोक चौधरी ने लगाए ये आरोप

बिहार कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी संकट के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के प्रभारी सीपी जोशी को जिम्मेदार ठहराया है। चौधरी ने आरोप लगाया है कि सीपी जोशी एक साजिश के तहत चाहते हैं कि उनके चहेते नेता अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार में कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जाए। सोमवार को पटना में कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम में जिस तरीके से अशोक चौधरी और उनके समर्थकों को कार्यालय में घुसने से रोका गया और जिसके बाद अशोक चौधरी और अखिलेश प्रसाद सिंह गुट के समर्थकों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, चौधरी मानते हैं कि इसके पीछे भी सीपी जोशी का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+