आसाराम ने नर्स से की 'गंदी बात'- तुम खुद मक्खन जैसी हो, नाश्ते में बटर की क्या जरूरत
नई दिल्ली। नाबालिग छात्रा से यौन शोषण के आरोप में इतने सालों से जेल में बंद आसाराम बापू की सोच अभी भी वैसी ही है। इसका सबूत रविवार को सामने आया। जी हां बीमारी की इलाज के लिए AIIMS पहुंचे आसाराम ने अस्पताल की नर्स पर ही भद्दे कमेंट कर दिए।
एक इंग्लिश वेबसाइट के मुताबिक आसाराम ने एम्स के नर्स के गालों की तुलना कश्मीरी सेब से कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने नर्स से कहा कि ''तुम तो खुद ही मक्खन हो, ब्रेड के साथ बटर लाने की क्या जरुरत थी।''

क्या था पूरा मामला?
वेबसाइट के मुताबिक एम्स में मेडिकल टेस्ट से पहले आसाराम को नाश्ता करना था। एम्स की एक नर्स उनके लिए ब्रेड और बटर लेकर आई। नर्स के हाथ में ब्रेड और बटर देखकर आसाराम बोले, 'तुम को एकदम मक्खन जेसी हो। ब्रेड के साथ मक्खन लाने की जरूरत ही क्या है। ' आसाराम यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि 'तुम जरूर कश्मीरी होगी। तुम्हारे गाल सेब जैसे हैं।'
प्लीज मुझे फिर से जवान बना दो
इलाज के दौरान आसाराम चिकित्सकों से कहते रहे कि वह 80 वर्ष का हो गया है और उसे बुढ़ापा आ गया है। डॉक्टर साहब मेरा इलाज करवा दो उन्होंने कहा कि मुझे पहले जैसा जवान बना दो।
नोट: वनइंडिया इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम के हवाले से है। हमने सिर्फ आपतक ये खबर पहुंचाई है।













Click it and Unblock the Notifications