नरकंकाल मामले में आसाराम के खिलाफ बयान देने वाला मुकरा, फंसाया मीडिया को
मामला नरकंकाल वाला है, आपको याद होगा कि आसाराम बापू के जम्मू स्थित आश्रम में बच्चों के नरकंकाल के पाये जाने की खबर आयी थी, जिसमें उनके खिलाफ उनके ही एक सेवादार विनोद गुप्ता उर्फ भोलानंद ने बयान दिया था, विनोद गुप्ता उर्फ भोलानंद इस समय पुलिस रिमांड में हैं।
लेकिन पुलिस के मुताबिक विनोद गुप्ता उर्फ भोलानंद पूछताछ के दौरान पलट गया है और कह रहा है कि उसे कंकाल दफन होने वाली बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है उसने यह बयान एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के संपादक और रिपोर्टर के उकसाये जाने पर दिया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि भोलानंद लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का काम कर रहा है।
हिंदी दैनिक जागरण की माने तो पुलिस ने भोलांनंद से जब भगवती नगर स्थित आश्रम के उस हिस्से में चलने को कहा जहां कंकालों के दफनाये जाने की बात थी तो भोलाराम ने चलने से मना कर दिया और कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता उसने तो यह सब न्यूज चैनल के संपादक और रिपोर्टर के उकसाये जाने के बाद बोल दिया था। हालांकि भोलाराम के पास न्यूज चैनल के संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications