मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने पर छलका बाबुल सुप्रियो का दर्द, कहा- 'मुझसे ऐसा कहा गया था...अपने लिए दुखी हूं'

मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। इसके मद्देनजर आसनसोल से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, 7 जुलाई। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। इसके मद्देनजर आसनसोल से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

जब धुआं उठता है तो कहीं आग जरूर होती है।

जब धुआं उठता है तो कहीं आग जरूर होती है।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं बेहद खुश हूं कि अपने पूरे कार्यकाल में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा।' उन्होंने कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की लगातार सेवा कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा- 'जब धुआं उठता है तो कहीं न कहीं आग जरूर होती है। मैं खुद आप सबको बताना चाहता हूं कि मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझसे ऐसा करने के लिए कहा गया था इसलिए मैंने ऐसा कर दिया।'

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: Modi Cabinet से इस्तीफा देने पर छलका Babaul Supriyo का दर्द वनइंडिया हिंदी
    मुझे अपने लिए दुख है

    मुझे अपने लिए दुख है

    अपने पद से इस्तीफा देने का दर्द उनकी पोस्ट में साफ तौर पर दिखाई दिया। बाबुल सुप्रीयो ने मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे बंगाल के नेताओं बधाई दी और कहा कि मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं। बाबुल सुप्रियो ने यह घोषणा मोदी कैबिनेट के 43 नए नामों की लिस्ट सार्वजनिक होने के कुछ घंटे पहले की।

    पीएम मोदी का दिया धन्यवाद

    पीएम मोदी का दिया धन्यवाद

    बाबुल सुप्रीयो ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप जगह दी और देश की सेवा करने का अवसर दिया। मैं बेहद खुश हूं कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों की किसी भ्रष्टाचार के दाग के बगैर सेवा कर पाया।'

    बाबुल सुप्रियो सहित इन मंत्रियों ने भी दिया इस्तीफा

    बाबुल सुप्रियो सहित इन मंत्रियों ने भी दिया इस्तीफा

    बाबुल सुप्रीयो के अलावा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, डीवी सदानंद गौड़ा ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+