Asani Cyclone Live Tracking: कहां है अभी चक्रवाती तूफान 'असानी' ? जानिए अब तक के 10 बड़े अपडेट्स
नई दिल्ली, 21 मार्च। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में साइक्लोन 'असानी' ने दस्तक दे दी है, अंडमान के कुछ एरिया में आज दोपहर से बारिश भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से बने लो प्रेशर एरिया के आज प्रबल होने की संभावना है और ये खतरनाक तूफान में बदल सकता है, इसके मद्देनजर अंडमान और निकोबार के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है और इसलिए यहां अलर्ट जारी है और सेना को अलर्ट रखा गया है और एनडीआरएफ के कुल 68 जवानों को पोर्ट ब्लेयर में और 25-25 को डिगलीपुर, रंगत और हटबे इलाकों में तैनात किया गया है।

आइए जानते हैं इस तूफान के बारे में दस बड़े अपडेट
- इस वक्त तूफान अंडमान सागर के ऊपर, निकोबार द्वीप समूह से 250 किमी उत्तर-पूर्व की ओर है, जो कि शाम तक तूफान में चेंज हो सकता है।
- एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की कई टीमों को पोर्ट ब्लेयर में तैनात किया गया है। सेना और नौसेना भी स्टैंडबाय पर हैं।

75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
- आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 'हमने कोई लैंडफॉल पॉइंट का उल्लेख अपने Tweet में नहीं किया गया है। साइक्लोन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ आगे बढ़ेगा और फिर बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और म्यांमार तट की ओर रूख करेगा।'
- इस दौरान 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
Recommended Video
Cyclone Asani: Andaman Nicobar पहुंचा तूफान 'आसनी', जानें तूफान से जुड़े बड़े अपडेट | वनइंडिया हिंदी

प्रभावित इलाकों में पर्यटकों को आने से रोका
- मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे सोमवार और मंगलवार को समुद्र में ना जाएं।
- तूफान के दौरान बिजली गुल हो सकती है और बारिश के कारण बाढ़ या भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका है।
- प्रभावित इलाकों में पर्यटकों को आने से रोका है।

प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है
- सरकार ने तूफान से निपटने की सभी तैयारियों का जायजा लिया है।
- जहाज, एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
- 22 मार्च तक सभी अंतर-द्वीपीय सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications