Article 370: पीएम मोदी के पास नेहरू-पटेल जैसी राजनीतिक समझ नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सरदार पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसी राजनीतिक समझ नहीं है। जब उन लोगों ने कश्मीर को लेकर फैसला लिया था तो वह देशहित को ध्यान में रखते हुए लिया था। ये लोग दावा करते हैं कि वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं, लेकिन इन लोगों को पता नहीं है कि श्यामा प्रसाद ने आर्टिकल 370 को स्वीकृति दी थी।

इन्हें कश्मीरियों से प्यार नहीं

इन्हें कश्मीरियों से प्यार नहीं

ओवैसी ने कहा कि मैं जानता हूं कि कश्मीर से इस सरकार को प्यार है, लेकिन इन्हें कश्मीरियों से प्यार नहीं है। मुझे पता है कि इन लोगों को जमीन से प्यार है, लेकिन वहां रहने वाले लोगों से प्यार नहीं है। ये सत्ता से प्यार करते हैं, न्याय से नहीं। ये लोग सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहते हैं, लेकिन मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कोई भी हमेशा नहीं जिंदा रहता है और ना ही सत्ता पर काबिज रहता है। असदुद्दीन ओवैसी यही नहीं रुके उन्होंने फिल्म अभिनेता रजनीकांत पर भी निशाना साधा।

रजनीकांत पर भी साधा निशाना

रजनीकांत पर भी साधा निशाना

रजनीकांत पर तीखा हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि तमिलनाडु के एक एक्टर ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कृष्ण और अर्जुन बताया है। तो फिर बताइए कि इस परिस्थिति में कौन पांडव है और कौन कौरव। क्या आप देश में फिर से महाभारत चाहते हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से लगातार घाटी में तनाव का माहौल बना हुआ है, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकिल 370 को बिना यहां की जनता की राय लिए हटाया गया है। आर्टिकल 370 को हटाए जाने से पहले यहां के लोगों की राय नहीं ली गई और ना ही उनसे किसी भी तरह का संवाद किया गया। इसकी वजह से काफी मुश्किल बढ़ सकती है। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी है। आपको सोचना चाहिए कि आपने देश को किस मुश्किल में डाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+