पाक से तकरार के बीच दुश्मनों के लिए आफत बनेगा Rafale-M, भारत-फ्रांस के बीच डील फाइनल
Rafale Deal: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत अपनी हवाई ताकत बढ़ाने की ओर एक और कदम बढ़ा चुका है। आज भारतीय नौसेना के लिए एक अहम समझौते का दिन है। जल्द ही भारतीय नौसेना के बेड़े में 26 राफेल-एम (Rafale-M) फाइटर जेट शामिल होंगे, जिसकी डील आज फाइनल हो गई है।
भारत और फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपये के राफेल मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमानों के सौदे पर आज, 28 अप्रैल को आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए हैं। भारतीय पक्ष की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और फ्रांस की ओर से भारत में फ्रांसीसी राजदूत इस समझौते पर हस्ताक्षर किया। दोनों देशों के रक्षा मंत्री भी इस समारोह में वर्चुअली शामिल हुए।

डिफेंस मिनिस्ट्री के बाहर होगा हस्ताक्षर समारोह
यह हस्ताक्षर समारोह साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय मुख्यालय के बाहर आयोजित किया जाएगा। पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।
ये भी पढ़े: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर विवादित बयान के बाद वाड्रा ने दी सफाई,
कैबिनेट ने पहले ही दी थी मंजूरी
कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने इस सौदे को इसी महीने मंजूरी दी थी। देश को अपने नौसेना बेड़े के लिए नए लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत थी, क्योंकि मौजूदा मिग-29के विमानों में रखरखाव से जुड़ी समस्याओं के चलते प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।
INS विक्रांत पर तैनात होंगे नए राफेल जेट
राफेल मरीन जेट्स को भारत की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया जाएगा और इन्हें भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। ये विमान मौजूदा मिग-29के बेड़े के साथ मिलकर काम करेंगे। नए विमान तब तक काम में लाए जाएंगे, जब तक स्वदेशी विमान वाहक लड़ाकू विमान का विकास पूरा नहीं हो जाता।
सौदे में शामिल हैं ये सुविधाएं
इस सरकारी समझौते के तहत 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल मरीन विमान खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही बेड़े के रखरखाव, लॉजिस्टिक सपोर्ट, स्टाफ ट्रेनिंग और कुछ घरेलू निर्माण कार्यों का भी प्रावधान किया गया है।
भारत में राफेल जेट्स की संख्या बढ़ेगी
इस नए सौदे के बाद भारत के पास कुल 62 राफेल विमान हो जाएंगे। भारतीय वायुसेना पहले ही 36 राफेल जेट्स का इस्तेमाल कर रही है, जिन्हें 2016 में हुए अलग सौदे के तहत खरीदा गया था। ये जेट्स अंबाला और हासीमारा एयरबेस पर तैनात हैं। नए विमान भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप, पाक सेना चीफ मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो का परिवार देश छोड़कर भागा












Click it and Unblock the Notifications