'मोदी दरगाह में चादर चढ़ाएंगे और बच्चियों के सिर से हिजाब छीन लेंगे...', ओवैसी ने BJP-RSS पर साधा निशाना

Asaduddin Owaisi News: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (18 फरवरी) को महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'पीएम मोदी दरगाह में चादर चढ़ाते हैं लेकिन हमारी बच्चियों के सिर से हिजाब छीन लेंगे।'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''पीएम मोदी ख्वाजा अजमेरी की दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं, लेकिन यह कौन सी मोहब्बत है ख्वाजा अजमेरी से कि आप मस्जिद को आप हमने छीन लेंगे। आप मस्जिद पर चादर तो चढ़ाएंगे, लेकिन हमारी बच्चियों के सिर से हिजाब छीन लेंगे, ये कौन सी मोहब्बत है।''

Asaduddin Owaisi

ओवैसी ने कहा कि आपने देखा होगा कि दिल्ली में एक 500 साल पुरानी मस्जिद को बगैर किसी नोटिस के शहीद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, मैंने संसद में एक बात कही थी, जिसे फिर से दोहराता हूं कि, 'भारत के मुसलमान अपने आप को बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहे हैं, जैसा हिटलर के जमाने में यहूदी करते थे।'

BJP और RSS पर भी ओवैसी ने साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का भाजपा में शामिल होना 'आरएसएस की असली टीम और भाजपा की बी टीम' का असर है। ओवैसी ने कहा, "अशोक चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी। मैंने सुना है कि कमल नाथ भी ऐसा कर सकते हैं। एआईएमआईएम को एक समय बीजेपी की बी टीम कहा जाता था। अब मुझे बताएं, आरएसएस की असली टीम कौन सी है? बीजेपी की असली टीम कौन सी है?"

आरएसएस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज 'मुस्लिम विरोधी' नहीं थे लेकिन संघ उन्हें 'इस्लाम विरोधी' के रूप में चित्रित करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान मस्जिदों की रक्षा करने के लिए बाध्य हैं और उन्हें सोचना चाहिए कि बाबरी मस्जिद अभी भी मौजूद है। उन्होंने कहा, हमें अपने समाज के उन सांपों को पहचानना चाहिए जो धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमें डरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस की इकलौती सीट पर कैंडिडेट उतारेगी AIMIM, लोकसभा चुनाव के लिए ओवैसी ने कंफर्म की ये 3 सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+