मैं किसी का गुलाम नहीं, मैं टोपी पहनूंगा, मेरी बेटी हिजाब पहनेगी: असदुद्दीन ओवैसी
नई दिल्ली, 21 फरवरी। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद के बीच कहा है कि मैं किसी का गुलाम नहीं हूं, मैं टोपी भी पहनूंगा और दाढ़ी भी रखूंगा और मेरी बेटी हिजाब भी पहनेगी। ओवैसी ने कहा कि तुमको मजहबी दाढ़ी पसंद नहीं है कोई परवाह नहीं है मैं दाढ़ी छोड़ूगा, तुमको मेरे सिर पर टोपी पसंद नहीं है, मैं पहनूंगा, तुमको हिजाब पसंद नहीं है मेरी बेटी पहनेगी, मैं क्या तुम्हारा गुलाम हूं, मैं तुम्हारा कैदी हूं, मैं क्या तुम्हारे इशारों पर नाचूंगा, मैं क्या तुम्हारे हुकुम पर नीचे गिर जाऊंगा, हम सिर झुकाएंगे को अपने करीम के सामने, दुनिया में रहेंगे तो भारत के संविधान के तहत अपनी पहचान को बरकरार रखेंगे। एएमआईएम ने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यह वीडियो कबका और कहां का है।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक के उडुपी शहर में स्थित एक स्कूल से शुरू हुआ हिजाब विवाद देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। लेकिन जबतक मामले की सुनवाई चल रही है कोर्ट ने अंतरिम फैसला देते हुए धार्मिक प्रतीक पहनकर शिक्षण संस्थानों में जाने पर रोक लगा दी है। ओवैसी के इस बयान को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले 13 फरवरी को भी ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा था कि इंशाअल्लाह एक दिन देश में एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी। अगर हमारी बेटियां कहती हैं कि अब्बा मैं हिजाब पहनना चाहती हूं तो अम्मा-अब्बा कहेंगे कि पहनो बेटा देखते हैं तुम्हें कौन रोकता है। नकाब पहनेंगे, कॉलेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेस मैन, एसडीएम बनेंगे और एक दिन एक बच्ची हिजाब पहनकर देश की प्रधानमंत्री भी बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications