Asaduddin Owaisi Net Worth: 6 बच्चों के पिता ओवैसी ने दी PM मोदी को खुली चुनौती, जानें कितने हैं अमीर?
Asaduddin Owaisi Net Worth: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी अपने एक बयान की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मुंबई में एक जनसभा में बोलते हुए ओवैसी ने पीएम मोदी से बड़ी मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि 'वेनेजुएला में ट्रंप अपनी फौज को भेजकर वहां के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले जा सकते हैं तो क्या पीएम मोदी पाकिस्तान से मुंबई आतंकी हमले के आरोपियों को नहीं उठवा सकते?'
'पीएम मोदी अगर आपका सीना वाकई 56 इंच का है तो आप भी पाकिस्तान सेना भेजिए और मुंबई आतंकी हमले के गुनाहगारों को भारत लेकर आइए।' अपने इस बयान के कारण जहां वो विरोधियों के निशाने पर हैं, वहीं दूसरी ओर वो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कुछ लोग उनके बयान को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्सर अपने बयानों की वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बनने वाले ओवैसी का पूरा नाम असदुद्दीन सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी है।
'2004 में Asaduddin Owaisi हैदराबाद लोकसभा सीट से संसद पहुंचे थे'
प्रसिद्ध राजनेता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी के पुत्र असदुद्दीन का जन्म 13 मई 1969 को हैदराबाद में हुआ था, ओवैसी ने लंदन के लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। असदुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे पहली बार 2004 में हैदराबाद लोकसभा सीट से संसद पहुंचे थे। साल 2014 में सांसद रत्न का पुरस्कार जीतने वाले ओवैसी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से दूर रखने की कोशिश की है।

'Asaduddin Owaisi के 6 बच्चे हैं'
ओवैसी ने 11 दिसंबर 1996 को फरहीन ओवैसी से शादी की और इस शादी से इन्हें 6 बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां हैं, जिनके नाम हैं- खुदसिया ओवैसी, यासमीन ओवैसी, अमीना ओवैसी, माहीन ओवैसी और अतिका ओवैसी। जबकि बेटे का नाम सुल्तानुद्दीन ओवैसी है। देश के चर्चित नेताओं में एक असदुद्दीन ओवैसी के पास 2.80 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
कितनी है Asaduddin Owaisi की नेटवर्थ?
साल 2024 में जो हलफनामा उन्होंने जमा किया था उसके मुताबिक हैदराबाद से 5 बार के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पास 16.01 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। ओवैसी के पास हैदराबाद में एक घर है, उनकी आय का मुख्य स्रोत सांसद वेतन, भत्ते और कानूनी पेशे से जुड़ी आय है। इसके अलावा उनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं।

एक नजर में परिचय
- पूरा नाम: असदुद्दीन सलाहुद्दीन ओवैसी
- जन्म: 13 मई 1969, हैदराबाद, भारत
- राजनीतिक पार्टी: All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM)
- पद: राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMIM; सांसद (हैदराबाद)
- शिक्षा: लॉ की पढ़ाई (Barrister-at-Law) लंदन से की है।
- पेशा: वकील और राजनीतिज्ञ
- उन्होंने AIMIM की बागडोर संभाली और हैदराबाद से लगातार लोकसभा में जीत हासिल की।
- पिता: सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी
- माता: जन्नतुन निसा बाई
- पत्नी: फरहीन ओवैसी - गृहिणी
- बच्चे: 6(एक बेटा और 5 बेटियां)
- चल संपत्ति: 2.80 करोड़ रुपये
- अचल संपत्ति:16.01 करोड़ रुपये
- बेटियों के नाम: ख़ुदसिया ओवेसी, यास्मीन ओवैसी, अमीना ओवैसी, महीन ओवैसी और अतिका ओवैसी।
- बेटे का नाम: सुल्तानउद्दीन ओवैसी।












Click it and Unblock the Notifications