Asaduddin Owaisi: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की बढ़ी मुश्किलें, ओवैसी ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

Asaduddin Owaisi: देश की राजनीति में इन दिनों एक नया और गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Asaduddin Owaisi) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला असम भाजपा के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए एक विवादास्पद वीडियो से जुड़ा है। वीडियो को लेकर ओवैसी का आरोप है कि यह समाज में नफरत फैलाने और एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश है। ओवैसी ने न केवल FIR की मांग की है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशों का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने और फिर हटाए जाने के बाद अब चुनावी माहौल और गरमा गया है।

Asaduddin Owaisi

ओवैसी का कड़ा रुख, पुलिस आयुक्त को सौंपी शिकायत

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को पुलिस आयुक्त को एक विस्तृत पत्र सौंपा। अपनी शिकायत में ओवैसी ने मांग की है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और संबंधित भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

शिकायत का मुख्य आधार वह वीडियो क्लिप है जो कथित तौर पर भाजपा असम के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से शेयर की गई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था, लेकिन ओवैसी का तर्क है कि डिजिटल दुनिया में नफरत फैलाने वाली सामग्री को सिर्फ हटा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे की मंशा पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

क्या है 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' वीडियो का विवाद? (What is Point Blank Short Video Comtroversy?)

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस एनीमेटेड या एडिटेड वीडियो में मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से उन लोगों पर निशाना साधते हुए दिखाया गया था, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय की पहचान (दाढ़ी और टोपी) के साथ दर्शाया गया था। ओवैसी ने इसे "भड़काऊ" और "सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला" करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+