तालिबान पर ओवैसी ने भाजपा को ललकारा, "बैन करके दिखाए"

कलबुर्गी, 31 अगस्त: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा महासचिव सीटी रवि के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बच्चा बता दिया है। गौरतलब है कि रवि ने एआईएमआईएम की तुलना तालिबान से कर दी थी और कहा था कि कर्नाटक के कलबुर्गी निगम चुनाव में तालिबान की नहीं चलेगी। अब ओवैसी ने भाजपा को ललकारा है कि वह तालिबान को बैन करके दिखाए, उसे टेररिस्ट घोषित करके दिखाए।

Owaisis counterattack on BJP general secretary CT Ravi- He is just a child

तालिबान पर ओवैसी ने भाजपा को ललकारा
लगता है कि कर्नाटक में नगर निकाय चुनावों में भी तालिबान का मुद्दा हावी रहने वाला है। इस मुद्दे पर कलबुर्गी में मंगलवार को भाजपा और एआईएमआईएम में खूब बयानबाजी हुई है। पहले भाजपा महासचिव ने हमला बोला, फिर असदुद्दीन ओवैसी ने खुद मोर्चा संभाला। सीटी रवि के बयान पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो वो बोले,"बच्चा है वो उसे कुछ नहीं मालूम इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के बारे में....बैन करो, बोलो तुम्हारे मोदी को जा के बोलो बैन करो तालिबान को.....यूएपीए के टेरर लिस्ट में नाम डालो....। आपको मालूम दुनिया में दो देश हैं, जो तालिबान को और हक्कानी नेटवर्क को बैन नहीं किया है....एक इंडिया और एक पाकिस्तान। चलो बैन करो न आप।"

बीजेपी महासचिव ने की थी तालिबान से तुलना
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कलबुर्गी में ही एआईएमआईएम की तुलना तालिबान से कर दी थी। उन्होंने कलबुर्गी महानगर पालिका चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पर तीखा हमला बोला और उसे हथियारों के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान जैसा बता दिया। उन्होंने कहा था, "एआईएमआईएम कर्नाटक के लिए तालिबान जैसा ही है। एक ही मुद्दा है....तालिबान का मुद्दा, एआईएमआईएम का मुद्दा और एसडीपीआई का मुद्दा एक है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कलबुर्गी में तालिबान नहीं चलेगा।"

अफगानिस्तान मुद्दे पर ओवैसी ने भाजपा को घेरा
गौरतलब है कि कर्नाटक के हुबली-धारवाड़, बेलगावी और कलबुर्गी में महानगर पालिका चुनाव 3 सितंबर को हो रहे हैं। इस चुनावों की वोटों की गिनती 6 सितंबर को होगी। बसवराज बोम्मई की सरकार बनने के बाद यह कर्नाटक में पहला चुनाव है, इसलिए बीजेपी इसे महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। भाजपा ने इस चुनाव में तालिबान को मुद्दे के रूप में उछालने की कोशिश की है, इसलिए ओवैसी ने भाजपा को ही घेरने के लिए तीर चला दिया है। रवि के बयान पर जवाब देते हुए ओवैसी बोले कि "क्या बीजेपी अनलॉफुल ऐक्टिविटीज (प्रीवेंशन) ऐक्ट के तहत तालिबान को टेररिस्ट घोषित करेगी। मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में पूछा ये। करो आप, क्यों नहीं कर रहे आप?" उन्होंने पूछा कि 3 बिलियन डॉलर अफगानिस्तान में खर्चा कर के क्या मिला। अफगानिस्तान में 700 करोड़ का पार्लियामेंट बनाया उसका क्या होगा ?

कर्नाटक में बीजेपी सरकार के लिए निगम चुनाव इस लिहाज से अहम हैं क्योंकि इसमें उसके प्रदर्शन से आने वाले जिला और तालुका पंचायत चुनावों और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके चुनावों के लिए उसे अपनी स्थिति का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा। वैसे ये तीनों निगम उत्तर कर्नाटक में है, जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होने की उम्मीद है और तालिबान और ओवैसी की पार्टी का नाम उछाल कर बीजेपी अपनी चुनावी रणनीति बनाने की कोशिश कर रही है। इस इलाके में जेडीएस का उतना प्रभाव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+