Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैदराबाद: PM मोदी को ओवैसी की चुनौती, 'नगर निगम चुनाव में करें प्रचार, देखते हैं कितनी सीटें जीतती है BJP'

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी) इस बार कुछ ज्यादा की एक्टिव दिखाई दे रही है। हाल ही में हैदराबाद में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सत्‍तारूढ़ तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (TRS) समेत कई स्थानीय पार्टियों पर निशाना साधा। निकाय चुनाव में बीजेपी के बढ़ते इंट्रेस्ट (रूचि) से कई पार्टियां नाराज दिखाई दे रही हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैदराबाद में आकर चुनाव प्रचार करने की चुनौती तक दे डाली।

Asaduddin Owaisi challenge to PM Modi campaign in municipal elections in Hyderabad

अपने एक बयान में गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह 1 दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव प्रचार करें और दखते हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी कितनी सीटें जीत पाती है। ओवैसी ने कहा, 'आप नरेंद्र मोदी को ओल्ड सिटी लाएं और यहां प्रचार कराएं, हम देखते हैं कि कैसे नतीजे आते हैं।' न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि हम यहां अपनी बैठक आयोजित करेंगे और हम देखेंगे कि आप यहां कितनी सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: अकबरुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, 'हिम्मत है तो नरसिम्हा राव और NTR की समाधि हटाकर दिखाए सरकार'

ANI रिपोर्ट के अनुसार ओवैसी ने कहा, ये नगर निगम चुनाव हैं, वो (बीजेपी) विकास की बात नहीं करेंगे। हैदराबाद एक विकसित शहर बन गया है, कई MNCs यहां स्थापित किए गए हैं, लेकिन भाजपा इसे नष्ट करना चाहती है। बता दें कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पार्टी अध्यक्ष बांदी संजय बेंगलुरु के दक्षिण सांसद तेजस्वी सूर्या के घुसपैठियों वाले बयान के बाद चौथी बार भाजपा पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि बांदी संजय ने बुधवार को हैदराबाद में रोहिंग्या और पाकिस्तानियों को बाहर निकालने के लिए 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने की धमकी दी थी। कुछ दिनों पहले सूर्या ने AIMIM प्रमुख को एक 'आज का मोहम्मद अली जिन्ना' कहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+