साध्वी प्रज्ञा के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी-अधीर रंजन ने रखी ये मांग

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से नाथूराम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया था उसपर हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एआईएमआईएम मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर से कहा कि आपने कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर का बयान रिकॉर्ड में नहीं है। लेकिन यह संसद के सदस्य के आचरण के बुनियादी मानकों के खिलाफ और यह एक बड़ा उल्लंघन है। उन्हें स्पष्ट रूप से यह कहना चाहिए कि नाथूराम गोडसे देशभक्त नहीं है है, बल्कि वह एक आतंकवादी है और उसने महात्मा गांधी की हत्या की है।

owaisi

नाथूराम गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद के बयान पर विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। अधीर रंजन चौधरी ने भी इस मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को घेरते हुए कहा कि हम सिर्फ एक ही मांग कर रहे हं कि वह सीधे तौर पर उनसे माफी चाहते हैं। दरअसल नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने वाले बयान पर आज (शुक्रवार) बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा ने देश से माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसी सदन में विपक्ष के एक प्रतिष्ठित सांसद ने उन्हें आतंकवादी कहा था, जब तक कोर्ट मुझे दोषी करारा नहीं दे देता मेरे लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी गैरकानूनी है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, किसी महिला के लिए आतंकवादी शब्द का प्रयोग करना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने से कहीं ज्यादा बदतर है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के सांसद बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा माफी मांगने पर संतुष्ट नहीं है। लोकसभा में हुए जोरदार हंगामे के बीच कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, हमारी सिर्फ एक मांग है कि हम बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से अयोग्य माफी चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+