सभी पार्टियों से समर्थन मांगूंगा, मैं सभी से मिलूंगा: रामनाथ कोविंद

रामनाथ कोविंद ने कहा कि 17 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी राजनीतिक पार्टियां उनका समर्थन करेंगी।

नई दिल्ली। एक बार फिर से बीजेपी ने देश की किसी प्रतिष्ठित कुर्सी के लिए एक चौंकाने वाला नाम लोगों के सामने पेश किया है और वो नाम है रामनाथ कोविंद का, जिन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। जैसे ही सोमवार को रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा की गई और सारे सूत्र और कयास धरे के धरे रह गए।

सभी पार्टियों से समर्थन मांगूंगा, मैं सभी से मिलूंगा: रामनाथ कोविंद

खुद विपक्ष को भी इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं था इसलिए रामनाथ के ऐलान के बाद वो एकदम से तिलमिला उठा और उसने विरोधी राग अलापना शुरू कर दिया है।

राजनीतिक पार्टियां उनका समर्थन करेंगी

फिलहाल इन सारी बातों से कोसों दूर खुद रामनाथ कोविंद ने कहा कि 17 जुलाई को होने वाले मतदान में सभी राजनीतिक पार्टियां उनका समर्थन करेंगी। कोविंद ने मीडिया से बात करते हुए से कहा कि मैं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलूंगा और उनसे समर्थन करने की अपील करूंगा।

पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा परिवार का शुक्रिया

जब उनसे मीडिया से ये सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है कि क्या विपक्ष उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करेगा इस पर कोविंद ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे भारत के हर नागरिक का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा उन्होंने 'एक साधारण नागरिक' को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने तथा विश्वास जताने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा परिवार का शुक्रिया अदा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+