नीति आयोग के उपाध्यक्ष के पद से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग (राष्‍ट्रीय भारत परिवर्तन संस्‍थान) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वे अध्ययन के क्षेत्र में वापस लौटना चाहते हैं। बता दें कि अरविंद, भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। इससे पहले अरविंद एशियन विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री थे।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष के पद से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा

इससे पहले वो मैरीलैंड विश्वविद्यालय में अर्थशास्तर के प्रोफेसर थे। अरविंद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट में भी काम किया है। अरविंद ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद 31 अगस्त तक पद पर बने रहेंगे। अरविंद को भारत सरकार के नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+