'रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए', CM अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से की ये गुजारिश

Delhi CM Arvind Kejriwal Letter to PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र को ट्विटर पर शेयर किया है।

Delhi CM Arvind Kejriwal Letter to PM Modi

Delhi CM Arvind Kejriwal Letter to PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतों को खत्म ना करने की मांग की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए। इस रियायत से करोड़ों बुजुर्गों को फायदा हो रहा है।''

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा 'रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत' को खत्म करने के फैसले को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीएम केजरीवाल ने लिखा, ''हमारे अहंकार में, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह बुजुर्ग लोग हैं जिनके आशीर्वाद से हम जीवन में आगे बढ़ते हैं।''

उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले की तुलना अपनी सरकार के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों पर मुफ्त में ले जाने के कदम से भी की। केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली प्रगति कर रही है क्योंकि हमारे पास हमारे बुजुर्गों का आशीर्वाद है।"

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''यह पैसे के बारे में नहीं है, बल्कि इसके पीछे की मंशा क्या है, ये मायने रखती है। रियायत पर खर्च होने वाली 1600 करोड़ रुपये की राशि को केंद्रीय बजट के सागर में एक बूंद की तरह है। न तो केंद्र इस राशि को बचाने से अमीर बनेगा और न ही इसे खर्च करने से गरीब बनेगा। लेकिन ऐसा करके हम अपने वरिष्ठ नागरिकों को यह संदेश दे रहे हैं कि हमें उनकी परवाह नहीं है। यह भारतीय परंपरा के सख्त खिलाफ है।''

आखिर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बुजुर्ग लोगों के साथ बातचीत करने के बाद उन्हें पता चला है कि रियायत को हटाने से उन्हें बहुत असुविधा हो रही है। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+