कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को बताया खालिस्तानी समर्थक, कहा- उसे किसी भी हाल में सत्ता चाहिए

नई दिल्ली, फरवरी 16। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बहुत बड़ा हमला बोला है। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी और अलगाववादियों का समर्थक बताया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा है अरविंद केजरीवाल ने एक दिन उन्हें कहा था कि वो या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

Recommended Video

    Kumar Vishwas का बड़ा बयान, CM Kejriwal को बताया खालिस्तानी समर्थक | वनइंडिया हिंदी
    सत्ता के लिए वो आदमी कुछ भी कर सकता है- कुमार विश्वास

    सत्ता के लिए वो आदमी कुछ भी कर सकता है- कुमार विश्वास

    कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा है, "पंजाब एक राज्य नहीं है, बल्कि एक भावना है। ऐसे में एक आदमी ने पिछले चुनाव में अलगाववादियों और खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन लिया था, जिसके लिए मैंने मना भी किया था, लेकिन आज भी वो अपने उसी विचारों पर कायम है, वो आदमी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है और उसे सिर्फ सत्ता चाहिए।"

    इस आदमी की सोच ही अलगाववादी है- कुमार विश्वास

    इस आदमी की सोच ही अलगाववादी है- कुमार विश्वास

    कुमार विश्वास ने दावा किया है कि एक दिन केजरीवाल ने उनसे कहा था कि तू चिंता मत कर या तो मैं एक स्‍वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा या फिर एक स्वतंत्रा राष्ट्र का प्रधानमंत्री बनूंगा। मैंने कहा था कि ये अलगाववाद है... 2020 का रेफरेंडम आ रहा है, पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है... तो कहता है कि तो क्‍या हो गया... स्‍वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा... इस आदमी के थॉट में इतना ज्‍यादा अलगाववाद है.. बस किसी तरह सत्‍ता मिले।

    कुमार विश्वास ने 2017 में छोड़ी थी आम आदमी पार्टी

    कुमार विश्वास ने 2017 में छोड़ी थी आम आदमी पार्टी

    आपको बता दें कि कुमार विश्वास का ये बयान पंजाब में आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है और कहीं ना कहीं पार्टी काफी अच्छी स्थिति में है, लेकिन कुमार विश्वास का ये बयान केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने 2017 में आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। कुमार विश्वास एक समय केजरीवाल के बहुत ही खास नेताओं में से एक थे। कुमार विश्वास के अलावा आशुतोष और योगेंद्र यादव ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

    ये भी पढ़ें: 'आप' के हुए अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू, चुनाव से 4 दिन पहले केजरीवाल ने लिया साथ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+