'आप' के हुए अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू, चुनाव से 4 दिन पहले केजरीवाल ने लिया साथ

अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से 4 दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) एक 'बूस्टर डोज' मिली। अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू पार्टी में शामिल हो गए। आज आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में रिंटू ने सदस्यता ली।

Amritsar Mayor Karamjit Singh Rintu joins Aam Aadmi Party ahead of Punjab elections voting

केजरीवाल के साथ इस दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान भी मौजूद थे। करमजीत सिंह रिंटू का उन्होंने स्वागत किया। इस दौरान अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि, मेरा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होना पंजाबियों के लिए अच्छा होगा।' बता दें कि, आप नेताओं ने रिंटू को एक सफेद साफा पहनाया, जिस पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें अंकित थीं।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Amritsar के Mayor Karamjit Singh Rintu ने थामा AAP का दामन | वनइंडिया हिंदी
    Amritsar Mayor Karamjit Singh Rintu joins Aam Aadmi Party ahead of Punjab elections voting

    प्रियंका गांधी के रोड शो के अगले ही दिन छोड़ी कांग्रेस

    रिंटू ने आप में शामिल होकर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को झटका दिया है। चूंकि, वह प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हुए थे। उसके अगले ही दिन कांग्रेस छोड़कर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कहा जा रहा है कि, टिकट घोषित होने के बाद से ही उन्होंने खुद को सीमित कर लिया था और चुनाव प्रचार पर भी नहीं निकले थे। सियासी जानकार कह रहे हैं कि, अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने पंजाब चुनाव से चार दिन पहले कांग्रेस को झटका दिया है। रिंटू अमृतसर नॉर्थ का बड़ा चेहरा हैं। 2012 के चुनावों में रिंटू को अमृतसर नॉर्थ से अनिल जोशी के खिलाफ टिकट दी गई थी। तब कर्मजीत सिंह रिंटू हार गए थे। वहीं, अनिल जोशी ने मंत्री पद हासिल किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+