9 दिन का धरना देकर बीमार पड़े केजरीवाल, इलाज के लिए जा सकते हैं बेंगलुरु

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, 9 दिन के धरने और तनाव के चलते केजरीवाल का सुबह शाम का सैर और खानपान की दिनचर्या बिगड़ गई, जिससे उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ गया। केजरीवाल अब कल (गुरुवार को) इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ एक बैठक शेड्यूल की थी। इसके साथ ही पंजाब के आप नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा से भी मुलाकात करने का शेड्यूल तय था। केजरीवाल की खराब तबीयत का हवाला देते हुए सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दी गईं।

9 दिन का धरना देकर बीमार पड़े केजरीवाल, इलाज के लिए जा सकते हैं बेंगलुरु

मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी निवास से अपना 9 दिन का धरना खत्म किया था। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली सरकार के IAS अधिकारियों ने मंत्रियों की बुलाई मीटिंग में आना शुरू कर दिया जो कि सरकार की जीत है। इसके बाद दिल्ली सरकार के अफसरों के संगठन ने केजरीवाल को खुली चिट्ठी लिखकर सुरक्षा देने के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाने को कहा।

इसके बाद बाद अटकलें थी कि हो सकता है मुख्यमंत्री बुधवार को IAS अफसरों के साथ वो महत्वपूर्ण बैठक बुला लें लेकिन तबीयत खराब होने के चलते अब कोई बैठक फिलहाल प्रस्तावित नहीं है। आपको बता दें कि धरना खत्म करने के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा कि पिछले 9 दिनों का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। हम 4 तो अंदर थे, आप सबने और सभी पार्टियों के सहयोग से जो आपने बाहर करिश्मा दिखाया, जनसैलाब सड़क पर उतरा, उसके बिना यह सब मुमकिन नहीं था। सभी साथियों और पार्टियों का आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+