PICS: जानें कब-कब अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को ऑड-इवन फॉर्मूले की सफलता का जश्न मना रहे थे इसी दौरान आम आदमी सेना पार्टी (आम आदमी से अलग हुए धड़े) की पंजाब प्रभारी भावना अरोड़ा ने उनपर स्याही फेंक दी। महिला को फौरन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने महिला पर आईपीसी की धारा 186, 353 और 355 के तहत केस दर्ज किया है। आज महिला को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस हमले को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी इसे केजरीवाल की हत्या की साजिश के तहत देख रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है। लेकिन आपको बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि केजरीवाल पर जनसभा के दौरान हमला हुआ है, इससे पहले भी केजरीवाल पर ऐसे हमले हो चुके हैं। कभी उन पर चप्पल फेंकी गई तो एक बार उन्हें एक शख्स ने थप्पड़ मार था। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं कि कब-कब हुआ केजरीवाल पर हमला:

18 अक्टूबर 2011- लखनऊ में फेंका गया चप्पल

18 अक्टूबर 2011- लखनऊ में फेंका गया चप्पल

लखनऊ के झूलेलाल पार्क में छात्रों के साथ संवाद के एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल पर चप्पल फेंका गया था। पत्रकारों के बीच खड़े एक युवक ने केजरीवाल पर चप्पल मारने की कोशिश की थी। युवक का नाम जीतेंद्र था और वो यूपी के ही जालौन का रहने वाला है।

 5 मार्च 2014- अहमदाबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए

5 मार्च 2014- अहमदाबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए

अहमदाबाद के पास आरोही में अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला बोला गया था। कुछ लोगों ने केजरीवाल के काफिले पर पत्‍थर फेंके और काले झंडे भी दिखाए थे। इस हमले में केजरीवाल की गाड़ी का शीशा चटग गया था।

25 मार्च 2014- वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही-अंडे फेंके गए

25 मार्च 2014- वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही-अंडे फेंके गए

वाराणसी में बाबा वशि्वनाथ मंदिर में मत्था टेककर निकलते वक्त केजरीवाल पर सामने से किसी ने उनको लक्ष्य कर अंडा फेका था। हालांकि अंडा उनकी गाड़ी के ऊपर ही रह गया था। इससे पहले उनके समर्थकों पर भी अंडे फेंके गए थे। दूसरी तरफ रोड शो के दौरान हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल व अन्य नेताओं पर काली स्याही फेकी और काले झंडे भी दिखाए थे।

28 मार्च 2014- हरियाणा में पड़ा थप्पड़

28 मार्च 2014- हरियाणा में पड़ा थप्पड़

अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्‍पड़ मार दिया था। हमलावर को आप कार्यकर्ताओं ने फौरन पकड़ लिया था और जमकर धुनाई कर दी थी। हमलावर ने अन्ना समर्थक होने का दावा किया था।

4 अप्रैल 2014- दिल्ली में एक शख्स ने पीठ पर मारा

4 अप्रैल 2014- दिल्ली में एक शख्स ने पीठ पर मारा

अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के दक्षिण पुरी इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर दिया था। उस शख्स ने केजरीवाल को घूंसा मारने की कोशिश की थी। जबकि केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पीठ में मुक्का मारा गया था।

8 अप्रैल 2014- दिल्ली के सुल्तानपुरी में थप्पड़ मारा गया

8 अप्रैल 2014- दिल्ली के सुल्तानपुरी में थप्पड़ मारा गया

पश्चिमी दिल्‍ली के सुल्‍तानपुरी इलाके में रोड शो कर रहे अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से आप समर्थक ने थप्‍पड़ मार दिया था जिसके बाद आप के अन्‍य सैकड़ों समर्थकों ने मौके पर थप्‍पड़ मारने वाले की जमकर पिटाई कर दी थी। थप्पड़ मारने वाला एक ऑओ ड्राइवर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+