अरविंद केजरीवाल का खुलासा, ऐन वक्त पर सारा मुस्लिम वोट कांग्रेस को गया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 12 मई को मतदान हुआ था। आम चुनावों के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं हो सका था और दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। वहीं, दिल्ली में हुए मतदान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा खुलासा किया है।

पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में शिफ्ट हो गया- केजरीवाल

पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में शिफ्ट हो गया- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि, मतदान के 48 घंटे पहले लग रहा था कि आप को सभी सात सीटों पर जीत मिलेगी। लेकिन आखिरी वक्त में पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस के पाले में शिफ्ट हो गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सब मतदान के ठीक पहले की रात को हुआ, अब देखते हैं आगे क्या होता है।

ऐसा क्या हुआ, पता लगा रहे- केजरीवाल

ऐसा क्या हुआ, पता लगा रहे- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि वे पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि पूरा का पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम 12-13 फीसदी हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब के राजपुरा में ठहरे हुए थे। आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आखिरी चरण में यहां 19 मई को मतदान होना है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

दिल्ली में काम बोलता है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में काम बोलता है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमारे काम के आधार पर वोट देंगे। क्या पार्टी पुराने चेहरों को मौका देगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम काम के आधार पर ये सब तय करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनावों के नतीजों लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पीएम मोदी ईवीएम से छे़ड़छाड़ नहीं करते तो उनको वापस नहीं आना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर केंद्र में बिना शाह-मोदी वाली सरकार आती है और आप को पर्याप्त सीटें मिलती हैं तो वे दिल्ली को राज्य का दर्जा देने की शर्त पर समर्थन देंगे। पंजाब में 2017 विधानसभा चुनावों के दौरान खराब प्रदर्शन पर केजरीवाल बोले, 'इसकी कई वजहें थीं। एक कारण ये भी बताया जा रहा था कि मैं किसी के घर रुक गया था।' अरविंद केजरीवाल का इशारा मोगा में खालिस्तान समर्थक के यहां ठहरने को लेकर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+