नीतीश ने बदला पाला तो अरविंद केजरीवाल बोले- सभी 17 सीटों पर हारेगी जदयू

बिहार में जिस तरह से सत्ता परिवर्तन हुआ और नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया उसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जेडीयू बिहार में सभी लोकसभा सीटों पर हार जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक अभी भी मजबूत है।

arvind kejriwal

बता दें कि नीतीश कुमार ने रववार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में उनके लिए चीजें सही नहीं चल रही हैं, जिसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार का गठन कर लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को आगामी लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलेगा और इंडिया गठबंधन मजबूत बनकर उभरेगा।

आप मुझसे यह लिखित में ले सकते हैं पिछली बार की तरह कि अगर भाजपा नीतीश कुमार को बिहार में 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने देती है तो सभी सीटों पर जदयू को हार का सामना करना पड़ेगा, इन लोगों ने बिहार में जो किया है उसकी वजह से हर सीट पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा।

केजरीवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है और भाजपा को इसके परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे। लोगों को इस तरह की चीजें अच्छी नहीं लगती है। ईमानदारी से चुनाव लड़िए, इसके बाद जो सरकार का गठन करे उसे सरकार चलाने देना चाहिए।

केजरीवाल ने पूछा कि आखिर क्यों केंद्र की जांच एजेंसियां विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इस तरह के कड़े कदम उठा रही है अगर वह आगामी लोकसभा चुनाव जीतने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+