नोटबंदी पर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप, कहा- मेरे पास सबूत हैं

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बैन करके बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास एक वीडियो है जिसमें तमाम आंकड़े दर्ज हैं।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार पर नोटों पर पाबंदी लगाने के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि जिन बैंकों के ग्रोथ पहले कम थी अचानक कैसे बढ़ गई? केजरीवाल ने दावा किया है उनके पास सरकार के खिलाफ सबूत हैं।

kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बैन करके बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास एक वीडियो है जिसमें तमाम आंकड़े दर्ज हैं। केजरीवाल का दावा है कि आंकड़े सरकार की पोल खोलते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटों पर पाबंदी लगाए जाने से पहले ही बीजेपी के नेताओं को इसकी जानकारी थी और उन्होंने समय रहते अपना काला धन ठिकाने लगा दिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर बड़ा घोटाला किया है।

हालांकि केजरीवाल जो वीडियो लेकर आए थे वह तकनीकी समस्याओं की वजह से चल नहीं पाया। उसे चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+