अरविंद केजरीवाल का भाजपा को जवाब, 'हम सड़क से चलाएंगे अपना ऑफिस'

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्‍यालय का आवंटन रद्द करने पर भाजपा पर निशाना साधा है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्‍यालय का आवंटन रद्द करने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्‍योंकि वो लोगों के लिए काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो हमारा मुख्‍यालय छीन सकते है लेकिन फिर भी हम लोगों के लिए लड़ना जारी रखेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम सड़क से काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के पास चार ऑफिस और प्‍लॉट हैं। भाजपा के पास सात ऑफिस हैं और आम आदमी पार्टी के 67 सीटें जीतने के बावजूद एक ऑफिस नहीं है।

अरविंद केजरीवाल का भाजपा को जवाब, 'हम सड़क से चलाएंगे अपना ऑफिस'

उन्‍होंने कहा कि हमारा मुख्‍यालय छीना जाना अन्‍याय है। उन्‍होंने कहा कि आरजेडी और बीएसपी के ऑफिस भी दिल्‍ली पर सिर्फ हमारा ऑफिस हमसे छीन लिया गया। अरविंद बोले कि आम आदमी पार्टी के मान्‍यता प्राप्‍त पार्टी है और उसका ऑफिस होना उसका अधिकार है। ऐसा पहली बार हो रहा कि जिस राज्य में किसी पार्टी की सरकार है, उसका आॅफिस छीना जा रहा है। read also : केजरीवाल की 'शाही थाली' पर बीजेपी ने उठाए सवाल, जांच का ऐलान

शनिवार को मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी ने नियमों का पालन करते हुए राउस एवेन्यू में दफ्तर बनाया था। उन्होंने कहा कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं। हम पर अन्याय हो रहा है। जो भी किया गया है वह कानून के खिलाफ है। हम संघर्ष करते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि बहुत सारे लोग आम आदमी पार्टी के ऑफिस के लिए अपना घर देने के लिए फोन कर रहे हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि दो साल में उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प कर दिया और एमसीडी में सरकार बनने पर भी वहां नगर निगम में भी इसी तरह का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+