केजरीवाल बोले आप 'कंगाल' है, चुनाव लड़ने के लिए चंदा दीजिए
नई दिल्ली। आगमी लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आम आदमी पार्टी चंदा इकट्ठा करने की मुहिम में जुट गई है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और लोगों से अपील की है कि वह आम चुनाव से पहले पार्टी को अपना समर्थन करें और पार्टी को चंदा दें। केजरीवाल ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है जब पार्टी कंगाल है और सरकार के पास पैसा बहुत है। ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि हम पार्टी को आपके चंदे से चलाते हैं।

हमारे पास पैसा नहीं है
देशव्यापी चंदा इकट्ठा करने के लिए आप द्वारा आपका धन, राष्ट्र का निर्माण अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम पार्टी को आपके चंदे से चलाते हैं, इसके लिए भ्रष्ट अरबपति उद्योगपतियों पर निर्भर नही हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगले दो साल में चुनाव होना है, हमारे पास पैसा नहीं है, पार्टी को पैसे की जरूरत है, सभी कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 रुपए का चंदा हर महीने देना चाहिए। आपके परिवार के जो सदस्य नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी सहयोग करना चाहिए।

हवाला द्वारा चंदे पर सवाल
आम आदमी पार्टी ने चंदा देने की यह अपील ऐसे समय पर की है जब चुनाव आयोग कथित रूप से आम आदमी पार्टी को हवाला के जरिए चंदा देने जाने के मामले में सवाल पूछा था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा पूछे गए सवाल को केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि केंद्र हमारे खिलाफ जानबूझकर गलत कार्रवाई कर रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों को चंदा देने के साथ ही पार्टी का नंबर डायल करने की अपील की गई है।

नंबर डायल कर करें सहयोग
पार्टी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह पार्टी को अपना साथ देने के लिए पार्टी के नंबर को डायल करें। आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी किसी भी जरिए से आने वाले चंदे की स्वीकार करती थी और उसकी मदद से पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाता था। लेकिन अब पार्टी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह हर महीने 100 रुपए का चंदा जमा करें।
इसे भी पढ़ें- कौन है आशीष पांडे? जिसने 5 स्टार होटल के बाहर तमंचे से लड़की को धमकाया!
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications