आतंकवादी कहे जाने पर भड़के सीएम केजरीवाल, कहा- मेरे खिलाफ भाजपा ने 5 साल में कोई कसर नहीं छोड़ी

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Arvind Kejriwal ने Terrorist Statement पर BJP से पूछे ये सवाल |Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले, राजनीतिक दलों का प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, विवादित बयानबाजी का सिलसिला भी उसी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान देते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना 'आतंकी' से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि देश में अरविंद केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी हैं। भाजपा सांसद के इस बयान पर सीएम केजरीवाल ने पलटवार किया है।

    5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है- केजरीवाल

    5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। मैंने 5 साल आपका बेटा बन कर काम किया है। ये निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं कि मैं आपका बेटा हूं या आतंकवादी। पांच साल दिन रात मेहनत कर के दिल्ली के लिए काम किया। दिल्ली के लोगों के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकूं। बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है ... बहुत दुख होता है।'

    मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार भूख हड़ताल किया- केजरीवाल

    दिल्ली के सीएम ने कहा, 'पिछले 5 वर्षों में, मैंने दिल्ली के प्रत्येक बच्चे को अपना माना है और उनके लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की है, क्या यह मुझे आतंकवादी बनाता है? मैंने लोगों के लिए दवा और मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की, क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है?' उन्होंने आगे कहा, 'मैं डायबिटिक हूं, दिन में चार बार इंसुलिन लेता हूं। यदि डायबिटिक वाला व्यक्ति इंसुलिन पर है और 3-4 घंटे के लिए कुछ भी नहीं खाता है, तो वह गिर जाता है और मर जाता है। इस स्थिति में मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार भूख हड़ताल की है, एक बार 15 दिन और फिर 10 दिन।'

    मेरे घर, मेरे कार्यालय पर छापा मारा गया- अरविंद केजरीवाल

    उन्होंने कहा, 'अनशन पर रहने के बाद डॉक्टर ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा नहीं जीएंगे, मैंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। पिछले 5 सालों में उन्होंने (बीजेपी) मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मेरे घर, मेरे कार्यालय पर छापा मारा, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए, मैं आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?' दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+