केजरीवाल का विवादित ट्वीट, कहा- क्या पीएम मोदी की मदद के लिए पाकिस्तान ने 40 जवानों को मारा?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने एक विवादित ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान और इमरान खान खुलकर मोदी जी का समर्थन कर रहे हैं। अब यह स्पष्ट है कि मोदी जी ने कोई गुप्त समझौता किया है।' अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हर कोई पूछ रहा है- क्या लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी की मदद के लिए पाकिस्तान ने 14 फरवरी को हमारे 40 बहादुर जवानों को मार दिया?'

क्या चुनाव पहले पीएम मोदी की मदद के लिए पाक ने 40 जवानों को मारा?

क्या चुनाव पहले पीएम मोदी की मदद के लिए पाक ने 40 जवानों को मारा?

अरविंद केजरीवाल द्वारा पुलवामा हमले को लेकर ट्वीट के बाद सियासत गरमा सकती है। केजरीवाल ने ये भी पूछा कि क्या नमो टीवी को पाकिस्तान फंड कर रहा है। केजरीवाल ने इसके पहले बुधवार को भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'पाकिस्तान मोदी जी को क्यों जिताना चाहता है? मोदी जी देश को बतायें कि पाकिस्तान के साथ उनके कितने गहरे रिश्ते हैं?' केजरीवाल ने आगे लिखा, 'सभी भारतवासी जान लें कि अगर मोदी जी जीते तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।'

क्या पाक नमो टीवी को फंड कर रहा- केजरीवाल

इमरान ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगर लोकसभा चुनावों में जीतकर फिर से भारत के पीएम बनते हैं तो फिर शांति वार्ता के बेहतर मौके होंगे। इमरान खान के इस बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा था। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इमरान के बयान को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्‍तान आधिकारिक तौर पर मोदी के साथ हो गया है।

इमरान के बयान के बाद देश में गरमाई सियासत

इमरान के बयान के बाद देश में गरमाई सियासत

बता दें कि पाकिस्तान संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 12 दिनों बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में और कड़वाहट देखने को मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+