कोरोना वॉरियर डॉ. राकेश जैन के परिवार से मिले CM केजरीवाल, दिया 1 करोड़ का चेक

नई दिल्‍ली। कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर डॉ. राकेश जैन के परिवार से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मुलाकात की। केजरीवाल ने परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आपको बता दें कि राकेश जैन दिल्‍ली नगर निगम के बाड़ा हिंदू राव अस्‍पताल में बतौर लैब टेक्‍नीशियन काम करते थे। लोगों की सेवा के दौरान वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद उन्‍हें मेट्रो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के एक दिन बाद 18 जून 2020 को उनकी मौत हो गई। राकेश जैन मूल रूप से दिल्‍ली के रहने वाले थे और 1988 में वो सर्विस में आए थे। जून 2022 में वो रिटायर भी होने वाले थे।

Recommended Video

    CM Arvind Kejriwal ने Corona Warrior के परिवार को सौंपा 1 Crore रुपए का Cheque । वनइंडिया हिंदी
    कोरोना वॉरियर डॉ. राकेश जैन के परिवार से मिले CM केजरीवाल, दिया 1 करोड़ का चेक

    परिवार से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि जैन ने आखिरी दम तक लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि किसी की जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती। लेकिन मैं इतना समझता हूं कि इस पैसे से उनके परिवार की थोड़ी मदद हो जाएगी। केजरीवाल ने राकेश जैन के बेटे को नौकरी देने का भी ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि मैं स्‍वर्गीय राकेश जैन के परिवार से मिलकर उन्‍हें एक रोड़ रुपए की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान मैं उनके मां-बांप, पत्‍नी और बच्‍चों से भी मिला और हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया।

    केजरीवाल ने कहा कि जब भी उनके परिवार को किसी चीज की जरूरत होगी, हम मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि मैंने उनके परिवार को भरोसा दिया है कि किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि हां कोरोना के केस थोड़े बढ़े हैं, मैं खुद इसपर नजर बनाए हुए हूं। घबराने की कोई बात नहीं है। मौतें अभी भी नियंत्रण में हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि जो लोग वैक्‍सीन लगवाने योग्‍य हैं मैं उनसे अपील करता हूं कि वो वैक्‍सीन जरूर लगवाएं क्‍योंकि यहीं एक मात्र इस महामारी से बचाव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+