हेमंत, कल्पना, अरविंद और सुनीता की दिल्ली में हुई मुलाकात, जानिए किन-किन चीजों पर हुई बात

Hemant Soren Meets Arvind Kejriwal: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात की। हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड में होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को पत्नी के साथ शामिल होने का न्यौता दिया। अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

Hemant Soren

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, जेल से वह फिर वापस आए और जेल से वापस आने के बाद इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए बड़ा ही प्रेरणादायी है। हेमंत जी और कल्पना जी मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए। इसके लिए मैं उन्हें तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके बहुत शुभ हों। जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे।

इस क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल जी के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं। सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे में हूं। इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+